रुडकी, सितम्बर 28 -- पुलिस ने सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो वायरल करने वाले किशोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर चालान कर दिया है। शनिवार रात को गश्त के दौरान पुलिस टीम बिझोली के पास पहुंची। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि एक आरोपी जिसकी सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो वायरल हो रही है वह हाईवे पर फ्लाई ओवर के नीचे पीरपुरा गांव जाने वाले रास्ते पर खड़ा है। आरोपी कहीं जाने की फिराक में है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो वह पीरपुरा की ओर भागने लगा। पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसकी जेब से एक 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके द्वारा दहशत फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.