नोएडा, अप्रैल 29 -- नोएडा। सेक्टर-20 पुलिस ने चेकिंग के दौरान दिल्ली के कल्याणपुरी निवासी सन्नी सिंह को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। उसके खिलाफ सात केस दर्ज हैं। सेक्टर-20 पुलिस ने ही दिल्ली के त्रिलोकपुरी निवासी मोहम्मद शारिफ को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ तीन केस दर्ज हैं। सेक्टर-113 पुलिस ने राजस्थान के चुरू निवासी दीनदयाल को तमंचे के साथ पकड़ा। पुलिस दीनदयाल का आपराधिक इतिहास पता कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...