बरेली, दिसम्बर 19 -- बरेली। बारादरी पुलिस ने गोकशी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर बारादरी ने बताया कि पकड़ा गया राशिद बारादरी के कसाई टोला का रहने वाला है। वह गोकशी के मुकदमे में आरोपी है और उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। जमानत पर बाहर आने के बाद वह गोवंश की तलाश में था। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा और तलाशी में उसके पास से तमंचा बरामद हुआ है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...