मुरादाबाद, फरवरी 14 -- कोतवाली पुलिस ने तमंचे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी पर मुकदमा दर्ज करके उसे जेल भेज दिया। दरोगा अमित कुमार सिंह ने रोडवेज बस स्टैंड के पास बिलारी के जाट कॉलोनी निवासी अमन चौधरी पुत्र देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास 315 बोर का तमंचा व कारतूस भी बरामद हुए। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...