हरिद्वार, जनवरी 1 -- पथरी पुलिस ने बीती रात चेकिंग के दौरान पथरी क्षेत्र के खांड बस्ती जाने वाली सडक से एक व्यक्ति को अवैध तमंचा 315 बोर मय जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओ में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम उस्मान पुत्र फुरकान निवासी बोडाहेड़ी बताया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओ में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसओ पथरी मनोज नौटियाल ने बताया गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आर्म्स ऐक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...