बदायूं, दिसम्बर 6 -- मूसाझाग। बाइक सवार बदमाशों ने सर्राफा कारोबारी की स्कूटी रोककर तमंचे के बल पर 10 ग्राम सोना और 25 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई और फरार हो गए। शाम को हुई इस वारदात ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सदर कोतवाली के नई सराय सुनारों वाली गली पुलिस चौकी के सामने रहने वाले कौशल कुमार नगर पंचायत गुलडिया में गौरी ज्वैलर्स नाम से सर्राफा की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे वह दुकान बंद कर स्कूटी से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह गुलडिया से निकले, सामने से आ रहे दो बाइक सवार बदमाशों ने उनकी स्कूटी के आगे बाइक लगाकर रोक लिया और तमंचा दिखाकर लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ हाथापाई की। वहां से गुजर रहे गाना के केंद्र पर तैनात तौल ब...