औरैया, मार्च 19 -- अयाना, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने गांव के युवक पर तमंचे के बल पर यौनशोषण करने का आरोप लगाया। साथ ही आरोपित के परिजनों पर घर का घेराव करने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 23 फरवरी की दोपहर 12 बजे के करीब गांव के अशोक कुमार व एक अज्ञात युवक तमंचा लेकर घर में घुस आए। आरोप लगाया कि अशोक ने तमंचे के बल पर उसके साथ यौन शोषण किया। इसके बाद दोनों ने उसके साथ मारपीट कर धमकी दी। बताया कि आरोपित अशोक की पत्नी, बेटी और बेटा उसके घर की निगरानी करते रहे। इसके बाद वह घर से नहीं निकल सकी। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित अशोक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...