अलीगढ़, जनवरी 29 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तस्वीर महल चौराहे से बुधवार रात को अल-दुआ मीट फैक्ट्री के लेबर ठेकेदार ने अपने साथियों के साथ तमंचे के बल पर अकाउंटेंट का अपहरण कर लिया। उसे फैक्ट्री में ले गए और बंधक बनाकर पीटा गया। सूचना के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने कार नंबर के आधार पर दो घंटे में ही अकाउंटेंट को मुक्त कराया। साथ ही ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया। उसके तीन साथी फरार हो गए। जांच में पता चला कि दोनों के बीच लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। खाई डोरा जयगंज रोड निवासी मोहम्मद जीशान अल-दुआ मीट फैक्ट्री में लेबर व डिब्बों की सप्लाई का ठेकेदार है। इसी के पास नगला पटवारी निवासी मो. शाहरुख खान अकाउंटेंट का काम करता है। बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे जीशान ने शाहरुख को फोन करने तस्वीर महल चौराहे के पास बुलाया था। शा...