बरेली, दिसम्बर 23 -- बरसेर। मां और बहन के साथ घर जा रहे एक बाइक सवार को लुटेरों ने तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। शोर मचाने पर बाइक सवार लुटेरे भाग गए। गांव अटा फुंदापुर के युधिष्ठिर शर्मा अपनी मां और बहन के साथ दावत में गए थे। रविवार देर शाम वह बाइक से लौट रहे थे, तभी बालरपुर चौराहे से अटा फुंदापुर मार्ग पर बाइक सवार दो लुटेरों ने बाइक आगे लगाकर रोक लिया और तमंचा दिखाकर युधिष्ठिर को लूटने का प्रयास किया। इस बीच उनकी बहन ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर खेतों की रखवाली कर रहे किसान दौड़ पड़े। इस पर बदमाश युधिष्ठिर को तमंचे की बट से घायल कर भाग गए। युवक ने पुलिस को तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...