अमरोहा, जनवरी 7 -- एक माह पूर्व सिर में तमंचे की बट मारकर घायल किए गए ग्रामीण की हालत नाजुक है। उपचार मेरठ के निजी अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित के परिजनों ने बुधवार को कोतवाली पहुंच पुलिस से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की। गांव अगरौला कला निवासी ओमवीर के मुताबिक, बीते साल चार दिसंबर की शाम गांव के कई लोग मामूली बात पर उसके मौसरे भाई राशन डीलर विजय के साथ मारपीट कर रहे थे। उसने बचाव कराने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। तमंचे की बट सिर में मारकर घायल कर दिया। सीएचसी से घायल ओमवीर को हायर सेंटर रेफर किया गया। ओमवीर का उपचार अभी भी मेरठ के निजी अस्पताल में चल रहा है, हालत गंभीर बनी है। ओमवीर के परिजनों चंद्रभान सिंह, राशन डीलर विजय, हरदेव, होरीलाल, यादराम आदि ने बुधवार को कोतवाली पहुंच कर जल्...