फिरोजाबाद, नवम्बर 30 -- फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर के उपनिरीक्षक निशांत कुमार हमराहों के साथ में गश्त पर थे। खंजापुर में रेलवे लाइन किनारे एक व्यक्ति के अवैध असलाह होने की जानकारी मिली। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर संदिग्ध को पकड़ा। उसके पास से एक तमंचा बरामद हुआ। आरोपी ने अपना नाम विनोद निवासी टापा कला थाना उत्तर बताया। आरोपी ने कहा कि एक लड़के से झगड़ा होने पर उसे डराने के लिए वह तमंचा लेकर आया था। छुरा सहित पकड़ा फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर के उपनिरीक्षक सुधीर कुमार हमराहों के साथ में गश्त पर थे। इस दौरान वकीलपुरा मंडी में एक व्यक्ति के अवैध छुरी लेकर घूमने की जानकारी मिली। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर अशोक निवासी बोधाश्रम को पकड़ा। इसके पास से एक छुरी बरामद हुई। हादसे में ऑटो चालक पर मुकदमा फिरोजाबाद। थाना सिरसागंज के लाछपुर निवासी दीपक अपनी पत्...