फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 31 -- कंपिल, संवाददाता। थाना पुलिस ने अवैध तमंचे और कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का हाल ही में अवैध हथियार के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रचलित हुआ था। हालांकि हिन्दुस्तान प्रचलित वीडियो कि पुष्टि नहीं करता है। मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर एक युवक को ग्राम कैरई में निर्माणाधीन पुलिया से घेराबंदी कर युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपित ने अपना नाम दुर्गेश सिंह निवासी गांव पलीतपुरा थाना कंपिल बताया। पुलिस को उसके पास से तमंचा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। थाना प्रभारी नितिन चौधरी ने बताया कि आरोपित का अवैध हथियार के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो प्रचलित हुआ था। आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.