शामली, मई 19 -- पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दो व्यक्तियो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक तमंचा व चाकू बरामद किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालानी कार्यवाही की है। रविवार को उपनिरीक्षक राघवेन्द्र सिंह ने मुखबिर की सूचना पर नाजिम पुत्र जमील निवासी गांव सोन्टा रसूलपुर थाना थानाभवन से एक अदद चाकू बरामद किया ,वहीं मुजम्मिल पुत्र उमरदीन मौहल्ला सैदमीर कस्बा व थाना झिंझाना से एक अदद तमंचा 12 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों बदमाश उन रोड पर एक ट्यूबवेल पर बैठ कर किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने पकड़े गये दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालानी कार्यवाही की है कोतवाली प्रभारी जितेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया अवैध तमंचा व चाकू के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।...