मुजफ्फर नगर, जनवरी 4 -- पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को ग्राम चौकडा-घिस्सूखेड़ा मार्ग से श्मशान के निकट से गिरफ्तार किया है।पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद किया। थाना प्रभारी सत्यनारायण दहिया ने बताया कि पुलिस चौकडा मार्ग पर संदिग्धों की तलाश में चैकिंग कर रही थी तभी उन्हें सूचना मिली कि थाना-क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर अपराधी नदीम पुत्र मंजूर निवासी कुटेसरा किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में चौकडा-घिस्सूखेड़ा मार्ग पर श्मशान घाट के निकट खड़ा है। सूचना पर कुटेसरा चौकी प्रभारी नन्दकिशोर शर्मा ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये आरोपी के पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे पंजीकृत है। वही बिरालसी चौकी प्रभारी कुलदीप परिहार द्वारा सूचना पर ...