श्रावस्ती, जनवरी 3 -- इकौना। इकौना थाना प्रभारी निरीक्षक परमानन्द तिवारी शुक्रवार देर शाम को टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने भोजपुर गांव के पास एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली। जिसके कब्जे से एक अदद देशी तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। बरामद तमंचा व कारतूस का जब्त कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान इकौना के बनियनपुरवा गांव निवासी जान्हू प्रसाद पुत्र अमरेश के रूप में हुई। आरोपी के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में सेमरी तरहर चौकी प्रभारी राम सजीवन निषाद, मुख्य आरक्षी राजकमल यादव, आरक्षी हरिश्याम यादव शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...