पीलीभीत, अगस्त 1 -- पूरनपुर। शाम होते ही चोरों ने घटना को अंजाम दे दिया। चोर पेड के सहारे घर में घुसे और महिला का हार छीन लिया। महिला ने जब विरोध किया तो फायरिंग कर भाग गए। घटना से पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस इसे संदिग्ध मान रही है। फिलहाल जांच की जा रही है। नगर से सटी पंकज कॉलोनी के रहने वाले छत्रपाल बुधवार की शाम ड्यूटी पर थे। घर में उनकी पत्नी, पुत्रवधू और बेटी मौजूद थी। शाम को लगभग आठ बजे छत्रपाल की पत्नी को घर की छत पर कुछ लोग दिखे। महिला के ललकारने पर अचानक तीनों लोग छत से नीचे आ गए। तीनों के पास तमंचे थे। चोरों को देखकर छत्रपाल की पत्नी घबरा गई। आरोप है एक चोर ने महिला के गले से सोने का हार झपट्टा मारकर निकाल लिया। उनके शोर मचाने पर चोर फायरिंग करते हुए भाग गए। जानकारी लगते ही कॉलोनी में फैल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.