लखनऊ, फरवरी 2 -- इटौंजा के महोना निवासी सभासद ने एक युवक पर अभद्र जातिसूचक टिप्पणी करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया। सभासद ने इटौंजा थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी। सभासद मनोज रावत ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्हें एक वीडियो देखा। उस वीडियो में इटौंजा के अटेसुवा निवासी उधम सिंह पासी समाज को लेकर अभद्र टिप्पणी कर रहे थे। इतना ही नहीं, आरोपी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक और वीडियो और पोस्ट कर दी। इसमें आरोपी अपनी कमर में तमंचा लगा कर विधायक, सांसद, मंत्री और पुलिस को गाली-गलौज करते हुए अभद्र टिप्पणी कर रहा था। सभासद का कहना है कि इस हरकत से उधम ने जातीय दंगा भड़काने का प्रयास किया है। इतना ही नहीं पासी समाज की भावनाओं को भी आहत हुआ है। सभासद की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा द...