रुद्रपुर, जनवरी 5 -- रुद्रपुर। कोतवाली रुद्रपुर पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में तमंचे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक जिंदा कारतूस 315 बोर और बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल को भी मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया है। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि रविवार की रात उपनिरीक्षक प्रियांशु जोशी अपनी टीम के साथ चौकी रम्पुरा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एसओजी रुद्रपुर की टीम भी मौके पर पहुंची। तभी एक मुखबिर खास ने सूचना दी कि प्रीत विहार नंबर 2 फील्ड में एक युवक तमंचा बेचने के लिए खड़ा है। सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम वंश पुत्र राहुल सिंह निवासी रम्प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.