रामपुर, फरवरी 8 -- रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने शिकायत कर बताया कि 19 जनवरी को उनके बच्चें पड़ोस में रहने वाली रेनू के बच्चों के साथ खेल रहे थे। वहां बच्चों को आपस में विवाद हो गया था। जिसके बाद दोनों पक्षों ने मामला शांत करा दिया था। मगर शाम को आरोपी दंपति पीड़िता के घर में घुस आए और मारपीट करने लगे। विरोध करने पर तमंचा निकालकर पीड़िता के कपड़े उतारने लगे। इस दौरान आरोपी युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर पीड़िता की जेठानी मौके पर आ गई और उसने आरोपियों से बचाया। इस बीच आरोपी सोने की चेन और कुंडल लेकर फरार हो गए। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस पीड़ित पक्ष को थाने ले आई और एक कागज पर कार्रवाई का आश्वासन देकर अंगूठा लगावा लिया। बाद में पीड़िता को जानकारी हुई कि सिविल लाइंस थाना पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई न करने की जग...