फिरोजाबाद, जनवरी 30 -- एटा जनपद के बमनई चौथामिल थाना पिलुआ की रहने वाली महिला ने छह लोगों पर अपने भाई को कार में डालकर ले जाने एवं तमंचा दिखाकर पिटाई लगाने का आरोप लगाया है। पीडिता ने थाना पुलिस के साथ एसएसपी को इस पूरे मामले से अवगत कराया है। एसएसपी के निर्देश पर थाना जसराना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। एटा जनपद के बमनई चौथामिल थाना पिलुआ की रहने वाली महिला रेनू देवी का कहना है कि उसका भाई हिमांशू 22 जनवरी की शाम साढे छह बजे मुस्तफाबाद से अपनी बुआ के घर कौरारी सरहद जा रहा था। इसी दौरान एक कार लेकर छह लोग आए और उसे जबरन कार में बैठा लिया। कार में बैठाने के बाद उसके साथ तमंचा दिखाकर पिटाई लगा दी। आरोप है पिटाई लगाने के बाद आरोपी रात्रि में पीड़ित को पैढ़त नहर के पास छोडकर भाग गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.