कौशाम्बी, फरवरी 19 -- मंझनपुर, संवाददाता। सरायअकिल की कनैली चौकी पुलिस ने बुधवार को तमंचा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। चौकी प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इलाके के दिया उपरहार गांव निवासी अनुराग द्विवेदी उर्फ अन्नू को पकड़ा गया है। लिखापढ़ी कर उसका चालान कर दिया गया है। आरोपी तमंचा आपराधिक वारदात को अंजाम देने की नीयत से लिए हुए था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...