कौशाम्बी, फरवरी 19 -- मंझनपुर, संवाददाता। कोखराज थाना पुलिस ने फरार चल रहे 25 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने तमंचा व खोखा कारतूस बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ कोखराज थाना में कातिलाना हमले का केस दर्ज था। गिरफ्तारी न होने पर इनाम घोषित किया गया था। भरवारी कस्बा निवासी मो. अरशद पुत्र मो. इदरीश 22 जनवरी की शाम को अपने घर के समीप बैठे थे। इसी दौरान वहां संदीपनघाट थाना क्षेत्र के गनसरी गांव निवासी मो. आलीशान पुत्र कुल्लू पहुंचा। मो. इदरीश को देखते ही पहले बम से मारने का प्रयास किया। इदरीश बच गया तो आलीशान ने तमंचे से फायर किया। हमले में इदरीश बाल-बाल बचे। शोर मचने पर आलीशान धमकी देते हुए भाग निकला था। इदरीश की तहरीर पर पुलिस ने कातिलाना हमले का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। आरोपी पकड़ में नहीं आ रहा...