अयोध्या, फरवरी 24 -- अयोध्या। कोतवाली अयोध्या की पुलिस ने तमंचा के साथ एक को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि अचारी सगरा से दर्शन नगर जाने वाले ओवरब्रिज के नीचे समहाकला मार्ग से अभियुक्त अनूप उर्फ मयंक पुत्र स्व. राम उजागीर यादव निवासी बहादुरगंज को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से तमंचा बरामद किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...