फिरोजाबाद, फरवरी 5 -- सटकई के लड़कों की तमंचे के साथ में एक वीडियो वायरल हुई थी। मटसेना पुलिस ने इस वीडियो का संज्ञान लिया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस को जानकारी मिली कि एक आरोपी फुलायची चौराहे से दबोचा जा सकता है। पुलिस ने जाल बिछा आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कुछ दिन पहले मटसेना क्षेत्र में एक तमंचा के साथ में कुछ युवकों का वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। वायरल वीडियो की पुलिस ने जांच की तो पाया कि यह सटकई गांव के युवकों द्वारा वायरल किया था। पुलिस ने आरोपियों को चिह्नित करना शुरू कर दिया। पुलिस को पता चला कि एक आरोपी फुलायची चौराहे पर घूम रहा है। पुलिस ने आरोपी को घेरकर दबोच लिया। आरोपी ने अपना नाम लोकेंद्र उर्फ भोलू पुत्र भारत सिंह निवासी सटकई बताया। उसके लोअर में लगा हुआ तमंचा भी बरामद हो गया। आरोपी ने पुलिस को बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.