फिरोजाबाद, जनवरी 19 -- थाना नारखी में एक परिवार के साथ मारपीट करने, तमंचा से बट से घायल करने और दबंगों द्वारा पीड़ितों को गांव से भगाने की धमकियां देने का मुकदमा दर्ज कराया है। थाना नारखी में एसीजेएम प्रथम के आदेश पर संजेश कुमार पुत्र गीतम सिंह निवासी गढ़ी लौकी ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसके पिता गीतम सिंह परिवार के साथ चबूतरा पर बैठे हुए थे। इसी दौरान गांव के पंकज कुमार पुत्र कांती प्रसाद, नीरज कुमार, राजू पुत्रगण कांती प्रसाद, नीटू पुत्र पन्ना लाल, विनय कुमार पुत्र नीरज कुमार ने आकर गाली गलौज की। शराब के नशे में आरोपियों ने बुजुर्ग पिता के साथ मारपीट की। दबंगों से बचने के लिए संजेश का परिवार घर के अंदर भागा तो आरोपियों ने तमंचा की बट और लाठी डंडों से उसकी पिटाई कर डाली। संजेश भी बचाने आया तो उसके भी सिर में तमंचे की बट से चोट आ गई। अब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.