इटावा औरैया, फरवरी 18 -- जसवंतनगर। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि पुलिस टीम के साथ पाठकपुरा से नगला मर्दान गांव की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। पकड़े गए युवक की पहचान शीटू उर्फ मंडल निवासी ग्राम शाहजहांपुर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। उसके खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज है। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...