उरई, फरवरी 5 -- जालौन। किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े युवक को कोतवाली पुलिस ने एक तमंचा व कारतूस के साथ पकड़ा। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। कोतवाली में तैनात एसआई जय किशोर को सूचना मिली कि ग्राम दहगुवां में काली माता मंदिर के पास एक संदिग्ध युवक सड़क किनारे किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध रिसालत निवासी दहगुवां को पकड़कर जब उसकी तलाशी ली तो पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद किए। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...