मेरठ, जनवरी 2 -- बहसूमा। क्षेत्र के गांव समसपुर समीप स्थित रजवाहे के पास बुधवार देर रात पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा, कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है। थाना पुलिस ने बताया कि युवक दूसरे जिले का रहने वाला है। किसी घटना को अंजाम देने के लिए आया हुआ था। थाना प्रभारी प्रतिभा सिंह ने बताया कि उसने अपना नाम प्रशांत पुत्र कमल किशोर निवासी रामलीला ग्राउंड बिजनौर बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...