फतेहपुर, दिसम्बर 16 -- जाफरगंज। मंगलवार की भोरपहर गहरुखेड़ा से कुछ दूरी पर जोनिहा अमौली मार्ग में एक युवक संदिग्ध खड़ा था। वही गश्त पर रहे थाना प्रभारी धनंजय सरोज व उपनिरीक्षक अवधेश कुमार त्रिपाठी समेत पुलिस बल को देख उक्त भागने लगा। जिसको पकड़कर पूछताछ की तो अपना नाम कल्लू निवासी धौकलपुर बताया। तलाशी में एक तमंचा एवं एक कारतूस बरामद किया। पुलिस ने उक्त को न्यायालय से जेल भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...