काशीपुर, फरवरी 8 -- काशीपुर। पुलिस ने तमंचा और चाकू के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। शनिवार रात कुंडा कोतवाली पुलिस के उपनिरीक्षक गणेश दत्त भट्ट पुलिसकर्मियों के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान हरियावाला के पास बंद पड़ी एक फैक्ट्री के अंदर से संदिग्ध अवस्था में चहल-कदमी करते दो युवक को पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ लिया। तलाशी लेने पर एक के पास तमंचा और दूसरे के पास एक चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम विपिन चौहान निवासी कमालपुरी और गौतम कुमार निवासी ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...