शाहजहांपुर, जनवरी 9 -- पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति और जिंदा कारतूस और तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया है। 8 जनवरी की रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बस खेड़ा मोड पर लिंक मार्ग से 250 मीटर आगे गांव करनापुर निवास अफरोज उर्फ प्याऊ पुत्र शब्बीर खान को गिरफ्तार कर लिया जिसके पास से उन्होंने एक तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद करते हुए आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पूर्व में पुवायां थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...