जौनपुर, अगस्त 2 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर हौज पोखरा गांव के समीप शुक्रवार को पुलिस ने तीन गोतस्करों को गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस ने एक तमंचा, कारतूस और दो चाकू बरामद किया। थाना प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह को मुखबिर से सूचना मिली के तीन गोतस्कर मौजूद हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी टीम के साथ पहुंच गए। वहां पुलिस को देखकर तीनों भागने लगे। पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश बृजेश यादव पुत्र परदेशी यादव निवासी इंदरपुर थाना बड़ागांव वाराणसी के पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। दो अन्य गोतस्कर जयप्रकाश यादव पुत्र महेंद्र यादव निवासी चमरुपुर थाना सिंधोरा जनपद वारणसी और नीरज यादव पुत्र योगेंद्र यादव निवासी नगरी पचदेवरा थाना रामपुर मांझा गाजीपुर के पास तलाशी के दौरान चाकू बरामद हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.