भदोही, दिसम्बर 4 -- भदोही, संवाददाता। औराई थाने की पुलिस ने अवैध तमंचा एवं जिंदा कारतूस संग आरोपित को गिरफ्तार किया। एसपी के आदेश पर औराई थाने के जवान बुधवार की रात गश्त कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर आयुष सिंह उर्फ लक्की निवासी लोहरा डीह थाना कपसेठी जनपद वाराणसी को गिर्दबड़ागांव ममहर रोड से हिरासत में लिया गया। जमा तलाशी में उसके पास से अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। गुरुवार को संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम करके जेल रवाना किया गया। पुलिस टीम में विजय कुमार सरोज, नथुनी सिंह, रामनगीना, राजेश गुप्ता, राजेश प्रधान रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...