रुद्रपुर, दिसम्बर 15 -- सितारगंज। पुलिस ने सोमवार को जेल कैंप रोड में सूखी नदी पर बने पुल के निकट छिंदर सिंह पुत्र मुख्तयार सिंह निवासी ग्राम बिचुआ, नानकमत्ता के पास से एक तमंचा 315 बोर और एक कारतूस बरामद किया। चेकिंग के दौरान रोकने पर वह भागने लगा था। पुलिस ने पकड़कर तलाशी ली तो तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...