मथुरा, नवम्बर 4 -- थाना छाता पुलिस ने छाता-बरसाना रोड पर आगरा कैनाल पटरी पर मंगलवार सुबह चेकिंग के दौरान युवक को पकड़ा। उसके कब्जे से तमंचा,कारतूस बरामद कर चालान किया। प्रभारी निरीक्षक छाता कमलेश सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उप निरीक्षक राहुल सिंह, पुनीत सिरोही पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। सुबह करीब पौने दस बजे पुलिस टीम के साथ छाता-बरसाना रोड पर आगरा कैनाल पटरी पर कोसीकलां की ओर जाने वाले मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। तभी पुलिस टीम ने चेकिंग में दिनेश निवासी आरपीएल होटल के पीछे, लक्ष्मी नगर कालोनी, छाता को गिरफ्तार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...