हाथरस, फरवरी 6 -- हाथरस-सादाबाद: गुरुवार दोपहर को सेवा के जवान पर हमला करने वाले हमलावर तक फायरिंग करते रहे,जब तक उन्हें लगा कि जवान अब नहीं बच पायेगा। कई राउंड फायरिंग होने के कारण क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। गांव समदपुर निवासी 28 वर्षीय अखिलेश कुमार गुरुवार को एक मुकदमे में पेशी में शामिल होने के लिए आया हुआ था। पेशी से वापस कार के जरिए वो अपने घर आगरा वापस बच्चों के पास जा रहा था। तभी हमलावरों ने मुन्नी देवी कोल्ड स्टोरेज के पास गाड़ी को ओवर टैक करके रोक लिया और फायरिंग शुरू कर दी। कार का टायर फट जाने पर जवान अपनी जान बचाने के लिए पैदल दौड़ रहा था। इसी दौरान हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग निशाना बनाते जवान पर कर दी। सिर,पैर और हाथ में गोली लगने के बाद जब जवान गंभीर रुप से घायल हो गया। हमलावरों को लगा कि अब जवान नहीं बच सके...