पटना, फरवरी 6 -- आशियाना नगर के रहने वाले बुजुर्ग अमरेंद्र कुमार अरुण का मोबाइल फोन एक युवक लेकर भाग गया। यह घटना पटना जंक्शन पर 4 फरवरी को हुई। वे हटिया एक्सप्रेस से गयाजी जाने के लिए पहुंचे थे और सीढ़ी पर चढ़ रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत खराब हो गयी और वे गिर पड़े। इस दौरान रितिक नाम के युवक ने उन्हें उठाया और फोन लेकर उनकी पत्नी को घटना की जानकारी दी। इसके बाद अमरेंद्र कुमार अरुण के परिजन पहुंच गये और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन रीतिक नाम का युवक मोबाइल फोन लेकर निकल गया। इस संबंध में अमरेंद्र कुमार अरुण के बयान पर रीतिक के खिलाफ में पटना जंक्शन जीआरपी में केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...