मुजफ्फरपुर, जनवरी 27 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जंक्शन पर 26 दिनों से जारी रनिंग स्टाफ के धरने को खत्म करने के लिए ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन (एआईआरएफ) ने पहल की है। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सह सीईओ सतीश कुमार को फेडरेशन के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने पत्र लिखा है। इसमें मुजफ्फरपुर क्रू लॉबी में तैनात रनिंग स्टाफ के तबादला तक तत्काल रोक लगाने की मांग की है। यह रोक तब तक के लिए लगाने को कहा है, जबतक मुद्दे का निराकरण तकनीकि बिंदुओं पर नहीं हो जाता है। फेडरेशन ने रनिंग स्टाफ और सोनपुर मंडल के अधिकारियों के बीच बैठक कर मामले को सुलझाने को कहा है। कहा है कि इतने बड़े तबादले पर मान्यता प्राप्त फेडरेशनों से राय तक नहीं ली गई, यह अनुचित है। बता दें कि 02 जनवरी से रनिंग स्टाफ जंक्शन के क्रू लॉबी के बाहर धरना पर बैठे है। मंगलवार को भी धरना जारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.