गोरखपुर, मई 25 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार अंतर्जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण प्रक्रिया के तहत आवेदन करने वाले शिक्षकों और शिक्षिकाओं को 26 मई तक अपनी पत्रावली अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी। जिन शिक्षक-शिक्षिकाओं ने स्थानांतरण के लिए जोड़ा बनाया है, उन्हें अपनी ऑनलाइन पंजीकरण की स्व-प्रमाणित प्रति, आवेदन पत्र, पहचान पत्र की प्रति, 10 रुपये के स्टाम्प पर आपसी सहमति का शपथ पत्र और विभागीय-प्रशासनिक कार्यवाही न होने की घोषणा के साथ वरिष्ठता और प्रोन्नति से संबंधित विवरण प्रस्तुत करना अनिवार्य है। बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे शिक्षकों को इस प्रक्रिया की जानकारी दें और पत्रावली समय से जमा कराने की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.