प्रयागराज, जुलाई 3 -- परिषदीय शिक्षक-शिक्षिकाओं के शैक्षिक सत्र 2025-26 में स्वेच्छा से अंत:जनपदीय स्थानांतरण एवं समायोजन के संबंध में प्राप्त जिन ऑनलाइन आवेदन पत्रों को बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने निरस्त कर दिया था, उनकी सूचना मांगी गई है। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने सभी बीएसए को निर्देशित किया है कि ऑनलाइन निरस्त आवेदन पत्रों की सूचना निर्धारित प्रारूप पर तत्काल उपलब्ध कराएं। पूरे प्रदेश से 33484 शिक्षकों ने आवेदन किए थे, जिनमें से 20182 शिक्षकों का तबादला 30 जून को हुआ था। 13,302 शिक्षकों के आवेदन निरस्त हो गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.