बिहारशरीफ, जुलाई 16 -- फोटो : हसनपुर स्कूल : हरनौत प्रखंड के हसनपुर मध्य विद्यालय में शिक्षक को विदाई देते परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलासचिव सुनील कुमार व अन्य। हरनौत, निज संवाददाता। प्रखंड के हसनपुर मध्य विद्यालय स्कूल में बुधवार को पूर्व प्रभारी प्राचार्य सूर्यनारायण पासवान को अन्यत्र विद्यालय में तबादला होने पर विदाई दी गयी। परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलासचिव सुनील कुमार व अन्य शिक्षकों ने उन्हें अंगवस्त्र व बुके देकर सम्मानित किया गया। मौके पर शिक्षक राकेश कुमार, जय किशुन, कुमारी प्रिया, सीमा कुमारी व अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...