बदायूं, फरवरी 14 -- बदायूं। जिला बार एसोसिएशन ने न्यायिक अधिकारियों के तबादले पर उनका स्वागत करते हुये विदाई दी। पिछले दिनों जिला बार ने विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट सुयश प्रकाश श्रीवास्तव का गोरखपुर और अपर जिला जज प्रथम फराह मतलूब का सुल्तान पुर तबादला हो गया। उनके तबादले के बाद जिला बार के अध्यक्ष देव पाल सिंह और महामंत्री संदीप कुमार मिश्रा ने न्यायिक अधिकारियों का माल्यार्पण कर और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। महामंत्री ने कहा कि सुयश श्रीवास्तव व फरहा मतलूब अच्छे न्यायिक अधिकारी हैं। उन्होंने ने अधिवक्ताऔ का बहुत ही सहयोग किया है। अध्यक्ष देव पाल सिंह ने कह कि दोनों न्यायिक अधिकारिओं के तबादले पर उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर प्रभारी जिला जज कु. रिंकू संग जिला बार के पदाधिकारी व अधिवक्ता भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...