लखनऊ, मई 13 -- राजधानी के सीएमओ कार्यालय में कर्मचारियों के तबादले और पोस्टिंग के नाम पर घालमेल की गंभीर शिकायत मिली है। इसमें उप मुख्य चिकित्साधिकारी की भूमिका पर सवाल खड़े किए गए हैं। मुख्यमंत्री के आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत के बाद जांच के आदेश हुए हैं। भाजपा के सदस्य गोमतीनगर निवासी प्रेमचन्द्र वर्मा ने स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को शिकायत कर उप मुख्य चिकित्साधिकारी पर कर्मचारियों को परेशान करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों के लिए फर्जी अद्धशासकीय पत्र लिखकर परेशान किया जा रहा है। ताकि अधिकारी लखनऊ में तैनात लिपिकों का दूसरी जगह तबादला कर सकें। तबादले के बाद रिक्त पद पर अपने चहेतों को तैनाती दिलाई जा सके। इस संबंध में शिकायतकर्ता ने 12 मई को आईजीआरएस पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है। ज्वाइंट सेके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.