पिथौरागढ़, नवम्बर 28 -- तपोवन स्कूल में नए छात्र प्रतिनिधि दल का गठन हुआ। सिविल जज सीनियर डिवीजन मंजू देवी ने विद्यालय में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला विधिक प्राधिकरण की सचिव मंजू ने मैत्री जोशी को स्कूल कैप्टन की शपथ दिलाई। स्कूल कैप्टन मैत्री ने हेड गर्ल ईला भंडारी,हेड बॉय ओम वल्दिया,हाउस कैप्टन आराध्या धामी,निधि पाठक,अपर्णा सामंत,तनिष्का जोशी और वाइस कैप्टन युवराज विश्वकर्मा,ओम चंद्रा,आयुष्मान विश्वकर्मा,भार्गव जोशी,स्पोर्ट्स कैप्टन दर्शित सोराडी और वाइस कैप्टन वेदांत गैडा को शपथ दिलाई। इस दौरान ललिता जोशी, एक्टिविटी इंचार्ज प्रियंका धौनी, प्रतिभा दीक्षित, पुष्पा पंत,संदीप जोशी,अंजनी अवस्थी,मोनिका चौसाली,आकांक्षा चंद,किरन भाट मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.