रांची, फरवरी 15 -- रांची, वरीय संवाददाता। तपोवन राम-जानकी मंदिर परिसर में रामनवमी महोत्सव के दौरान आवाजाही करने वाले मार्ग पर स्थित पुल के निर्माणाधीन होने से रामभक्तों को परेशानी हो सकती है। वर्तमान में यहां हरमू से आनेवाली नदी के ऊपर बन रहे पुल के निर्माण में हो रहे विलंब से स्थानीय लोगों की आवाजाही भी पूरी तरह से बाधित है। इससे नाराज श्रीश्री महावीर मंडल, निवारणपुर ने रामनवमी महोत्सव की तैयारी से पहले पुल के निर्माण कार्य को पूरा करने की मांग की है। महावीर मंडल निवारणपुर के पदाधिकारी इस पुल के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के लिए उपायुक्त से भी गुहार लगाएंगे। बताया कि तपोवन मंदिर परिसर में प्रवेश के दो ही रास्ते हैं। एक पर पुल का निर्माण हो रहा है, जबकि दूसरा मार्ग ओवरब्रिज फ्लाईओवर निर्माण के कारण बदहाल है। निवारणपुर और अनंतपुर की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.