प्रयागराज, जनवरी 15 -- झूंसी। तपोवन आश्रम में राष्ट्र कल्याण और सामाजिक समरसता के लिए आयोजित 24वां सहस्त्र चंडी यज्ञ बुधवार को पूर्ण आहुति के साथ संपन्न हुआ। आचार्य हरि कृष्ण शुक्ल के संयोजन में आयोजित इस अनुष्ठान में 121 आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सहस्त्र चंडी पाठ और हवन संपन्न कराया। हवन पूजन में इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति महेश चन्द्र त्रिपाठी व नीरज तिवारी, महापौर गणेश केसरवानी, विधायक बाबूलाल चौधरी, दीपक पटेल, पीयूष रंजन निषाद, आरएसएस के राष्ट्रीय संयोजक (पर्यावरण) गोपाल आर्या और सुनील कनौजिया आदि शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...