प्रयागराज, फरवरी 22 -- झूंसी। माघ मेले में बटुकों के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार के बाद उनके प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए तपोवन आश्रम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ज्योतिषाचार्य हरिकृष्ण शुक्ल के नेतृत्व में हुए समारोह में सैकड़ों बटुकों का पूजन और स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्वामी कृष्णानंद, सुदर्शन शरण सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...