कौशाम्बी, जनवरी 25 -- तथागत की पावन तपोभूमि कौशाम्बी में गणतंत्र दिवस का पावन अवसर पूरे वैभव एवं उत्साह के साथ मनाने की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। सोमवार को प्रातः काल जिले के कोने-कोने में राष्ट्रध्वज तिरंगे को गगनचुंबी गौरव के साथ फहराया जाएगा, जो स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों की बलिदान गाथा को नमन करते हुए देशभक्ति की लौ को प्रज्ज्वलित करेगा। सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ अर्ध-सरकारी एवं निजी संस्थानों में भी तिरंगा फहराने का क्रम निर्धारित है। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा स्वयं ध्वजारोहण करेंगे। जबकि, पुलिस लाइन एवं एसपी कार्यालय में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार तिरंगा फहराएंगे। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी तिरंगे को फहराकर गणतंत्र के मूल्यों को स्मरण करेंगे। अन्य सरकारी एवं अर्ध-सरकारी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.