नई दिल्ली, मार्च 26 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि टीबी जागरूकता के लिए सभी दलों के सांसदों के साथ देश के अलग-अलग शहरों में टी-20 क्रिकेट मैचों का आयोजन किया जाएगा। ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2025 तक देश को टीबी से मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। अभी हाल में हमने दिल्ली में लोकसभा बनाम राज्यसभा सांसद व मुंबई में नेता बनाम अभिनेता टी-20 क्रिकेट मैच का सफल आयोजन किया, जिसमें जनता ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दिखाई। उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान के लिए हम देश के कोने-कोने में जाकर मैच खेलेंगे और जनता को टीबी के प्रति जागरूक करने का काम करेंगे। जिस मकसद के साथ इन मैचों का सफल आयोजन कर पा रहे हैं, ठीक इसी तरह हम भारत से टीबी को हराने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.