बुलंदशहर, मई 10 -- बादलों की आवाजाही के बीच गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। पसीनों से लोग तर-बतर हो रहे हैं। हालात यह हैं कि शरीर से पसीना रूकने का नाम नहीं ले रहा है। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक पहुंचने के कारण उमसभरी गर्मी का असर भी बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को दिनभर धूप-छांव के बीच गर्मी से हाल-बेहाल हो गया। हालांकि मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई, लेकिन बिन बरसे ही बादल लौट गए। अब मौसम विभाग के मुताबिक दो दिन बाद तापमान 39 डिग्री तक पहुंचेगा। गर्मी का असर बढ़ेगा। बीते कुछ दिनों से बादलों के छाए रहने के साथ बारिश की संभावना तो बन रही है, लेकिन धूप-छांव के बाद बादल लौट रहे हैं। हालांकि तीन दिन पहले बारिश के बाद कुछ घंटे के लिए राहत मिली। इसके बाद फिर तपिश और उमसभरी गर्मी से जनजीवन बेहाल हो गया है। अब शुक्रवार को भी सुबह से बादल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.